मेनू

रायपुर : मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार की ओर से नववर्ष पर भेंट किया गया सरोपा

अपडेट Jan 02, 2023 07:34 pm IST
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में शदाणी दरबार रायपुर के प्रमुख संत श्री युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में आए शदाणी दरबार के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार की ओर से सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ क्षेत्र के कैलेंडर का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार के श्रद्धालुओं को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री भरत बजाज, श्री ललित जयसिंह, श्री अशोक ननवानी, श्री सतीश चुगानी, श्री नंदलाल साहित्य, श्री उदय शदाणी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement