मेनू

रायपुर पुलिस ने रिकवर किए 151 मोबाइल, एसएसपी ने उनके मालिकों को सौंपा

अपडेट Apr 15, 2023 09:24 pm IST

रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने 40 लाख रूपये के 151 गुम मोबाईल फोन रिकवर कर उनके मालिकों को लौटाए। टीम ने महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चल रहे मोबाईल को भी रिकवर किया। शनिवार को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर उन्हें तोहफा दिया।
 
दरअसल गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर-अपराध अभिषेक माहेश्वरी और उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने आवेदकों के गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम ने आवेदकों के गुम हुए कुल 151 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 151 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,00,000/- (चालीस लाख रूपये) बरामद कर 15 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जाकर उन्हें तोहफा दिया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में नववर्ष के उपलक्ष्य मेंएण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए लगभग 70 लाख रूपये कीमत के कुल 223 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement