मेनू

थलापति विजय संग अनबन की खबरों पर रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, जानिए दोनों के बीच आखिर क्या है विवाद!

अपडेट Jan 29, 2024 02:02 pm IST
साउथ के दो सुपरस्टार्स के बीच मनमुटाव है? इन सुपरस्टार्स का नाम है थलाइवा रजनीकांत और थलापति विजय! अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलती कर रहे हैं। अभी तक ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि दोनों के बीच अनबन है। ऐसा क्यों है और इस अफवाह के पीछे सच्चाई क्या है, आइये सबकुछ जानते हैं।

ये मामला पिछले साल जुलाई महीने का है। 'जेलर' फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में Rajinikanth ने एक स्पीच दी थी, जिसके बाद रजनीकांत और थलापति विजय के फैंस भिड़ गए थे।

क्यों भिड़े रजनीकांत और थलापति विजय के फैंस?

रजनीकांत ने उस इवेंट में एक कहानी सुनाई, जिसमें एक कौवे, पक्षी और बाज का जिक्र किया। कहा कि कौवा बाकी पक्षियों को गिराने की कोशिश करता है, लेकिन कभी भी खुद से ऊंचे उड़ने वाले बाज तक नहीं पहुंच पाता है। बस! फैंस ने ऐसा अनुमान लगाया कि रजनीकांत ने थलापति विजय पर निशाना साधा है।

रजनीकांत ने सफाई में क्या कहा?

इस मामले को लेकर रजनीकांत ने कहा कि विजय उनकी आंखों के सामने ही बड़े हुए हैं। उनकी कौवे और बाज वाली कहानी को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया। ये अफवाह फैला दी कि ये विजय के खिलाफ बोला गया है। ये बहुत ही गलत और निराशाजनक है।

विजय के घर हुई थी शूटिंग

रजनीकांत ने एक और किस्सा शेयर किया, जब 'धर्मथिन थलाइवन' मूवी की शूटिंग विजय के घर पर हुई थी, उस वक्त वो सिर्फ 13 साल के थे और शूटिंग के दौरान वो ऊपर से रजनीकांत को देख रहे थे। विजय के पिता एसए चन्द्रशेखर ने बाद में उन्हें रजनीकांत से मिलवाया। विजय की भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी। इसलिए उनके पिता ने रजनीकांत से कहा कि वो उनके बेटे को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दें। फिर उन्होंने विजय को स्कूल की पढ़ाई कंप्लीट करने की सलाह दी थी।

रजनीकांत ने फैंस से की ये गुजारिश

रजनीकांत ने फैंस से गुजारिश की है कि वो उन दोनों की तुलना ना करें। उन्होंने कहा कि विजय ने खूब मेहनत की है और तब ये मुकाम हासिल किया है। वो आगे राजनीति में भी आ रहे हैं, लेकिन वो उनके बीच किसी भी तरह का कॉम्पिटीशन नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement