मेनू

राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं को संदेश

अपडेट Apr 06, 2023 06:10 pm IST
नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आज स्थापना दिवस है। इस मौके पर देशभर में बीजेपी कार्यक्रम कर रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी ने इस मौके पर हफ्तेभर तक अलग-अलग कार्यक्रम करने का प्लान बनाया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement