मेनू

महिला डीएफओ के खिलाफ रेंजर ने कराई एफआईआर, जानें क्या है मामला...

अपडेट Jun 19, 2023 09:25 pm IST

मुंगेली । पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त रेंजर ने डीएफओ के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देते हुए एफआईआर की मांग कर दी।

रेंजर फेकूराम लास्कर ने डीएफओ शमा फारूकी पर लेनदेने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मुंगेली वनमंडल का है।

रेंजर फेकूराम लास्कर ने कहा कि, इनके बच्चों के लिए मैने बहुत खर्च किया है। मकान का पैसे भी दिया था। लेकिन यह काफी दिनों से मेरा पैसा वापिस नहीं कर रहीं, मैंने एक लाख 2 हजार रुपये दिए थे। जिसे एक सप्ताह में वापिस करने वाली थीं।

लेकिन पैसे वापस देने को कहा तो मुझे धमकी देने लगी और बोलने लगी कि, तुमकों ठीक से अपना रिटायरमेंट नहीं करवाना है क्यां...मुझे अपशब्द भी बोले गए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement