मेनू

रणवीर सिंह ने दोस्त फोटोग्राफर को मजाक-मजाक में मारी लात! वीडियो देख लोग बोले- शर्म करो!

अपडेट Mar 21, 2023 09:54 pm IST
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। वह हाल में ही एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान एक्टर का मजाक फैंस को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने उन्हें शर्मनाक और बेइज्जती वाला बताया। वहीं रणवीर सिंह का एक वीडियो और सामने आया है जिसमें वह कचरा उठाते दिखे। इसवीडियो पर भी उन्हें यूजर्स के तानों का सामना करना पड़ा। आइए बताते हैं आखिर क्या है मामला।
    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर और उनके दोस्त रोहन श्रेष्ठा भी नजर आए। जब रोहन तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे तभी पीछे से रणवीर आए और मस्ती करने लगे। वह फोटोग्राफर को पैर से मजाक में मारते दिखे। मगर रणवीर का यूं लात मारने वाला मजाक पसंद नहीं आया।

    रणवीर सिंह का लात मारना पड़ा भारी

    इस वीडियो पर कई यूजर ने आपत्ति जताई। एक ने कमेंट किया कि ये बहुत ही शर्मनाक है तो दूसरे ने लिखा ऐसे किसी की बेइज्जती करना ठीक नहीं। एक ने रणवीर को बदतमीज कह डाला। वहीं एक ने लिखा- मजा तो तब आता जब ये फोटोग्राफर रणवीर सिंह को लात मारी होती। तब देखते ये मस्ती लगती।

    कचरा उठाते नजर आए रणवीर सिंह

    वहीं इसी इवेंट का एक वीडियो और सामने आया। जहां रणवीर सिंह कचरा उठाते नजर आए। पपाराजी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- रणवीर को कचरा पसंद नहीं। इस पर एक्टर की लोगों ने टांग खींची। एक ने कहा कि रणवीर सिंह ये सब कैमरा के लिए कर रहे हैं। सड़क पर इतना कचरा होता है तब तो कभी कुछ नहीं उठाया।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement