मेनू

अवॉर्ड सेरेमनी में रोने के लिए ट्रोल हुए रणवीर सिंह:यूजर्स बोले- पति और पत्नी दोनों रोना शुरू कर देते हैं

अपडेट Nov 21, 2022 08:11 pm IST

सक्सेसफुल एक्टर्स अक्सर अपने स्ट्रगल के दिनों की चर्चा करते हैं। कई बार उन दिनों याद करके सेलेब्स इमोशनल हो जाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 के इवेंट का है। इवेंट के दौरान रणवीर सिंह को अवॉर्ड दिया गया, इस दौरान वो इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। रणवीर बताते हैं कि किस तरह उनके पास पोर्टफोलियो बनवाने के लिए 50 हजार रुपए नहीं थे, तब उनके पापा ने बड़ी मुश्किलों से पैसों का इंतजाम किया था सोशल मीडिया पर रणवीर के इस वीडियो का खूब मजाक उड़ रहा है। एक यूजर ने रणवीर की कमेंट में लिखा- ओवर एक्टिंग के लिए इनका 50 रुपए काटो, दूसरे यूजर ने लिखा- पति और पत्नी दोनों हर जगह पर रोना शुरू कर देते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑस्कर मिलना चाहिए इस एक्टिंग के लिए। रणवीर के इस वीडियो पर ऐसे कमेंट्स की भरमार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement