मेनू

सागर में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म:घर के बाहर से 55 साल का आरोपी उठाकर ले गया

अपडेट Dec 22, 2022 09:15 pm IST

सागर के रहली थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ 55 साल के आरोपी ने दुष्कर्म किया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रहली क्षेत्र के ग्राम पटना बुजुर्ग में रहने वाली 12 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर थी। वह शाम को पानी फेंकने के लिए घर के बाहर आई।

आरोपी मुन्ना ने उसे पकड़ा और कपड़े से मुंह दबा लिया। नाबालिग को उठाकर गांव के मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर ले गया, जहां जबरदस्ती नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी बड़ी मां को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार वालों ने पीड़िता के साथ रहली थाने पहुंचकर शिकायत की।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement