मेनू

डीप फेक AI टूल के खिलाफ रश्मिका मंदाना को मिला स्‍टार्स का साथ, कहीं अभ‍िशाप तो नहीं ये आविष्‍कार!

अपडेट Nov 07, 2023 02:28 pm IST
साउथ और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फेक वायरल वीडियो ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। उनके वीडियो को देख लोग डर गए हैं। असली-नकली के बीच फर्क पहचानना लगभग नामुमकिन है और इसी बात ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। पहले तो अमिताभ बच्चन ने खुद रश्मिका के वीडियो को शेयर किया और इसे गलत बताया। इसके बाद और भी सेलेब्स AI की टेक्नोलॉजी 'डीप फेक' के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि ये आविष्कार कहीं अभिशाप ना बन जाए!

नागा चैतन्य से लेकर मृणाल ठाकुर और चिन्मयी श्रीपदा सहित तमाम स्टार्स इस समय Rashmika Mandanna के सपोर्ट में खड़े हैं। नागा चैतन्य चाहते हैं कि इसके खिलाफ कार्रवाई हो। नागा चैतन्य ने ट्वीट किया, 'कार्रवाई होनी चाहिए और जो लोग इसका शिकार हुए हैं, उन लोगों की सुरक्षा के लिए किसी तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए।'

मृणाल ठाकुर ने लिखा- बात करने का वक्त आ गया है


वहीं, मृणाल ठाकुर ने लिखा, 'इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। इसके बारे में कई लोगों ने चुप्पी साधी हुई है! अब चुप मत रहिए। इस पर बात करने का वक्त आ गया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement