मेनू

भोपाल में रवीना टंडन की बेटी का एक्टिंग डेब्यू:अजय देवगन के भांजे अमन के साथ फिल्म कर रहीं राशा

अपडेट Mar 18, 2023 07:19 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन का एक्टिंग डेब्यू भोपाल में होने जा रहा है। उनकी पहली फिल्म की शूटिंग आज यानी शुक्रवार से राजधानी में शुरू हो गई है। 16 मार्च को राशा ने होटल जहांनुमा रिट्रीट में अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। साथ ही यह सरप्राइज लॉन्चिंग पार्टी भी थी। ये पार्टी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म ‘आजाद’ की थी, जिसमें राशा और अमन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीक्रेट पार्टी में बड़ी संख्या में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े खास लोग भी मौजूद थे। इसमें रवीना टंडन, उनके हसबैंड अनिल थडानी, फैमिली मेंबर्स, प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी और प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत करीबी लोग मौजूद थे।

अमन को लेकर एक्साइटेड हैं अजय और काजोल

सूत्रों के मुताबिक अभिषेक कपूर लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। फिल्म में लीड एक्टर में भांजे अमन देवगन के सिलेक्शन पर अजय देवगन और काजोल काफी एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि अजय और रवीना भी एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इनमें ‘दिलवाले’, ‘एक ही रास्ता’, ‘गैर’ आदि फिल्में शामिल हैं। अब उनकी अगली जेनरेशन परदे पर धमाल मचाने आ रही है।

अजय देवगन फिल्म में करेंगे केमियो, 20 दिन चलेगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग भोपाल और उसके आसपास की लोकेशंस पर लगभग 20 दिन चलेगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी केमियो करते नजर आएंगे। राशा ने फिल्म के लिए काफी तैयारी की है। ट्रेनिंग और ग्रूमिंग सेशन हुए। बेटी के जन्मदिन और बॉलीवुड में एक्टिंग में सक्सेस के लिए रवीना टंडन ने दिन में ईश्वर से दुआ मांगी। इसके लिए वे गुरुवार दोपहर को भोजपुर के शिव मंदिर पहुंचीं। यहां विशेष पूजा अर्चना कर बेटी की सक्सेस और खुशी के लिए माथा टेका। इस दौरान रवीना टंडन की मैनेजर रीमा पंडित भी उनके साथ थीं। दिन में पूजा के बाद रवीना टंडन ने ग्रैंड पार्टी नाइट में ऑर्गेनाइज की। इसमें रवीना के परिवार के मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement