मेनू

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रवि और दिवस ने जीता गोल्ड

अपडेट Sep 14, 2023 03:18 pm IST

मनेन्द्रगढ़। राजनांदगांव मे आयोजित आई. पी. एफ. फेडरेशन का राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुआ । जिसमें मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी- भरतपुर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी दिवस प्रसाद ने 120+ वर्ग मे गोल्ड मेडल, रवि कुमार (गोल्डी) ने 120 किलो ग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया और नेशनल में भी कई बार मेडल प्राप्त कर जिले का नाम गौरान्वित किया हैं। आज जिले के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं सम्मान मिला। कलेक्टर ने दोनों खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement