रायपुर। राज्य की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। यहां का प्रशासन नागपुर की एक फर्म पर इतना मेहरबान है कि पिछले 8 सालों से साफसफाई का ठेका उसी की झोली में जा रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया में एक चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसमे यह आरोप लगाया गया है कि यूनिवर्सिटी के कुछ अधिकारियों और की कंपनी की सांठगांठ के चलते इतने लंबे समय से यह काम हो रहा है। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पिछले 7-8 सालों से सफाई व्यवस्था का टेंडर, गार्ड व्यवस्था का टेंडर, वहां के मेंटेनेंस का टेंडर, एक ही फर्म को दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नवभारत फर्म नाम की नागपुर की कंपनी को लगातार टेंडर मिलते रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि स्थानीय कंपनियों को इन ठेकों में मौका नहीं मिलता है, या इन्हे मौका ही नहीं दिया जाता है। फिलहाल तो इस चिट्ठी के अनुसार मामला काफी संजीदा। अब देखना यह है कि इस मामले में रविशंकर विश्वविद्यालय की तरफ से क्या जवाब आता है।