मेनू

अयोध्या में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष... राम मंदिर की खुदाई में मिले खंभे, मूर्तियों, पत्थरों को देखिए

अपडेट Sep 13, 2023 02:19 pm IST
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) की निर्माण प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण की तरफ हैं। इस दौरान श्री रामजन्मभूमि स्थल पर की गई खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसमें कई सारी मूर्तियाँ और स्तंभ भी शामिल हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी दी है।

चंपत राय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें खंभे, मूर्तियां, पत्थर, शिलालेख नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा कि श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं।

राम जन्‍म भूमि के भव्‍य मंदिर में जनवरी 2024 में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को विश्‍वव्‍यापी बनाने का निर्णय किया गया है। संघ परिवार और विश्व हिंदू परिषद ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने की जिम्‍मेदारी ली है। आयोजन विश्वव्यापी बनाया जाएगा। साथ ही अयोध्या में बड़ी संख्या में साधु-संतों को निमंत्रण दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement