मेनू

जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

अपडेट Jun 09, 2026 01:12 pm IST

जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, आवास, सामाजिक सुरक्षा समेत कई विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, लंबित प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज, 220 बिस्तरीय अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की प्रगति की भी समीक्षा की। कृषि विभाग को किसानों की आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग, वृद्ध और असहाय हितग्राहियों तक घर पहुंच पेंशन सुविधा सुनिश्चित करने कहा गया। कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित 35 शिविरों में 15,846 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11,205 का निराकरण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 1.12 लाख से अधिक आवासों में 93,506 आवास पूर्ण हो चुके हैं। बैठक में विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement