मेनू

भोपाल में फरार वारंटी पर 10 हजार का इनाम घोषित

अपडेट Mar 16, 2026 03:05 pm IST
भोपाल, राजधानी भोपाल में फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या पकड़वाने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार नवाब सेंटिंग वाला पिता सैयद साजिद अली (उम्र लगभग 58 साल) मूल निवासी बाग फरहत अफजा थाना ऐशबाग और वर्तमान में गैस राहत कॉलोनी, थाना निशातपुरा क्षेत्र का निवासी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ वारंट जारी है।

सूचना देने वाले का नाम होगा गोपनीय

थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले या पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को नगर पुलिस अधीक्षक जोन-1 की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल या थाना स्टेशन बजरिया में दी जा सकती है।

संपर्क नंबर

  • पुलिस कंट्रोल रूम: 9479990454
  • थाना स्टेशन बजरिया: 9479990527 / 9479990523

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement