मेनू

महंगे और जहरीले सांपों से अपना आलीशान बंगला सजाते हैं रईस, चौंकाने वाला खुलासा

अपडेट Nov 15, 2022 05:13 pm IST

जमशेदपुर
केवल महंगे कुत्ते और घोड़े ही नहीं, अब महंगे सांप भी रईसों के बंगलों की शोभा बढ़ा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में 18 से 20 करोड़ रुपये तक के सांप इन बंगलों में देखे जा सकते हैं। इनमें रंग-बिरंगे अजगरों की संख्या भले ही अधिक हों, मगर जहरीले सांप पालने वालों की संख्या भी कम नहीं है।

नीलांचल एक्सप्रेस से बरामद हुए थे 29 सांप
हाल ही में दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस से पुलिस ने तस्करों से 29 सांप बरामद किए थे। इनमें बॉल पाइथन, रेड पाइथन, सैंड बोआ प्रजाति के सांप, एक एल्बिनो पाइथन सहित अन्य प्रजाति के सांप और अजगर शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनमें से एक-एक पाइथन की कीमत 18 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। इस दौरान एक महिला तस्कर भी पकडी गई थी। पूछताछ में तस्करों ने जो खुलासे किए हैं वे चौंकाने वाले हैं। इनमें से अधिकतर सांप किसी लैब या दवा कंपनी को नहीं, बल्कि रईसों के घर पहुंचाने थे।

बॉल और रेड पाइथन की सर्वाधिक है डिमांड
सर्वाधिक पसंद किए जाते हैं बॉल और रेड पाइथन तस्करों के साथ वन अधिकारियों की मानें तो घरों में सजाने के लिए सबसे अधिक बॉल ओर रेड पाइथन सांप पसंद किए जाते हैं। पाइथन (अजगर) से सुरक्षा के लिए विशेष हिदायत दी जाती है। एक पाइथन की औसत कीमत 18 करोड़ रुपये तक है। अजगर की अधिकतम लंबाई 182 सेमी है। ये केले के जैसे दिखते हैं। इनमें जहर नहीं होता है। विदेशों में ये पालतू सांप के नाम से भी जाने जाते हैं। बॉल पायथन काले और भूरे रंग के होते हैं। ये बहुत की धीमी गति से रेंगते हैं। कांटने का खतरा बहुत कम रहता है।
 
कोल्हान के घने जंगलों में एक से एक खतरनाक और विरले सांप मिलते हैं। सारंडा के जंगलों में छह से सात प्रजाति के सांप मिलते हैं। इनमें रेड पाइथन और इंडियन रॉक पाइथन की संख्या अधिक होती है। तस्करों की नजर कोल्हान के जंगलों पर होती है। बड़े शहरों के तस्कर यहां पकड़े जाते रहे हैं। गिरफ्तार महिला ने यह कबूल किया है कि वह बॉल और रेड पाइथन दिल्ली किसी के घर में देने जा रही थी। उसके बयान से इस बात की पुष्टि हुई है कि महंगे और जहरीले सांप लोग घरों में रखते हैं। हाल के दिनों में मेट्रो शहरों में यह प्रचलन बढ़ा है।

रईसों के संग्रहालय में रखे जाते हैं सांप
ज्योतिषाचार्य सुधानंद झा ने बताया कि मान्यता है कि काल सर्प योग और पितृदोष से मुक्त होने के लिए घर में सांप रखने चाहिए। यह भी माना जाता है कि सांप रखने से आप दुश्मन पर हावी रहेंगे। हालांकि इसकी प्रामाणिकता अब तक स्थापित नहीं हो सकी है। बॉल पाइथन, रेड पाइथन, सैंड बोआ और एल्बिनो पाइथन। कई लोग घरों के संग्रहालय में रखते हैं अजगर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement