मेनू

सुशांत सिंह राजपूत को यादकर बुरी फंसीं रिया चक्रवर्ती! बहन श्वेता का पोस्ट भी वायरल

अपडेट Jun 14, 2023 08:39 pm IST
14 जून 2020। इस दिन को तीन साल बाद भी कोई भुला नहीं पाया है। दोपहर के करीब 2 बजे होंगे, जब खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। पहले तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ। फिर जैसे-जैसे ये बात पुख्ता होती गई, सबके दिल की धड़कनें बढ़ती चली गईं। थोड़ी देर में ही पूरे देश में हंगामा मच गया। मुंबई के बांद्रा एरिया में मोंट ब्लांक बिल्डिंग में हलचल मच गई। पुलिस से लेकर एंबुलेंस, मीडिया, फैंस... सबकी भीड़ जुट गई। वो मंजर आज भी दिल-दिमाग में कौंधता है। सबने सुशांत के परिवार को तबाह होते देखा। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला हुआ है और न्याय की आस में हैं।


आज Sushant Singh Rajput की तीसरी डेथ एनिवर्सिरी पर एक बार फिर सबकी आंखें नम हो गईं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि सुशांत अब उनका ही हिस्सा हैं। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यूं किया याद

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें वो बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू भाई। आपके इंटेलिजेंस को सैल्यूट करती हूं। मैं हर पल आपको याद करती हूं। लेकिन मैं जानती हूं कि अब आप मेरा हिस्सा हो... आप मेरी सांस की तरह अभिन्न हो गए हो।' इस पोस्ट में श्वेता ने ये भी बताया कि वो फैंस के साथ वो शेयर कर रही हैं, जो सुशांत ने उन्हें सजेस्ट किया था। उन्होंने अंत में लिखा, 'आइये हम उसके बनकर रहें। #SushantIsAlive'

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया वीडियो
सुशांत की तीसरी बरसी पर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों खूबसूरत वादियों में हैं और एक-दूसरे संग बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके पोस्ट पर सुशांत के फैंस कॉमेंट कर रहे हैं और उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement