मेनू

रोबोट ने ली इंसान की जान, वर्कर को समझ बैठा मिर्च का बक्सा, जकड़कर मार डाला

अपडेट Nov 09, 2023 01:49 pm IST
सियोल: दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति को रोबोट ने कुचल कर मार डाला। साउथ कोरिया के दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में ये घटना हुई है। यहां एक कृषि उपज वितरण केंद्र में ये व्यक्ति रोबोट का शिकार हुआ है। रोबोट मिर्च से भरे बक्सों को शिफ्ट कर रहा था। सेंसर में खराबी आने की वजह रोबोट 40 साल के वर्कर को भी बक्सा समझ बैठा और उसे इतनी जोर से जकड़ा कि उसकी मौत हो गई। योनहाप पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस ने बताया है कि मिर्च के डिब्बों को एक जगह से उठाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहा था। 40 साल का एक कर्मचारी इसका निरीक्षण कर रहा था। रोबोट ने कर्मचारी को मिर्च का एक डिब्बा समझकर जकड़ लिया। इससे उसका चेहरा और छाती कुचल गई। घायल कर्मचारी को अस्पताल से जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

डब्बे और इंसान का फर्क नहीं कर सका रोबोट

अभी तक की जांच में दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में स्थित मिर्च छंटाई संयंत्र में लगाए गए इस रोबोट के सेंसर में खराबी आ जाने की बात सामने आई है। रोबोट के सेंसर में खराबी की वजह से ही वह इंसान और डिब्बे में फर्क करने में कामयाब नहीं हो सका। जिस संयंत्र में ये घटना हुई है, उसके मालिक ने सटीक और सुरक्षित प्रणाली स्थापित करने की बात कही है।

दक्षिण कोरिया में इसी साल मार्च में 50 साल के एक व्यक्ति को ऑटोमोबाइल पार्ट्स की फैक्ट्री में काम करते समय रोबोट ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इस बार रोबोट ने कर्मचारी की जान ही ले ली। इसके अलावा जुलाई में रूस में एक मैच के दौरान शतरंज खेलने वाले एंड्रॉइड ने एक बच्चे की उंगली तोड़ दी थी। रोबोट ने 7 साल के लड़के की तेजी से भ्रमित होकर उसकी उंगली पकड़ ली और उसे जकड़ लिया। विशेषज्ञों का कहना है रोबोट के इंसान को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाएं समय-समय पर सामने आई हैं, इसकी वजह है कि रोबोट की समझ सीमित होती है। कई बार उसका सेंसर आसपास हो रही चीजों को गलत समझ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement