मेनू

कुलदीप यादव की फिरकी के साथ रोहित-शुभमन ने बल्ले से दिखाया दम

अपडेट Jan 25, 2023 05:36 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 42.1 ओवर में 295 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह 3-0 से सीरीज जीतकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी भारतीय टीम ने नंबर एक खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने 101 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में अपना 30वां शतक भी जड़ा। इस तरह उन्होंने वनडे में अब रिकी पोंटिंग के तीन शतकों की भी बराबरी कर ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement