मेनू

रोहित की तबाही तो देख ली, अब आएगा Virat Kohli का जलजला, सुनील गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी

अपडेट Feb 13, 2023 06:55 pm IST
नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने टेस्ट करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। 2019 में विराट ने टेस्ट में आखिरी शतक लगाया था। उसके बाद से स्थिति खराब होती जा रही है। दिसंबर में बांग्लादेश दौरे पर बुरी तरह फेल रहने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भी नहीं चले। इसके बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

शतक लगाएंगे कोहली

सुनील गावस्कर का कहना है कि विराट कोहली दिल्ली टेस्ट में शतक लगा सकते हैं। इंडिया टुडे पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'देखिए अभी सिर्फ एक ही पारी हुई है और तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं। उनके लेवल के खिलाड़ी से हर मैच में शतक की उम्मीद की जाती है। लेकिन अभी तक एक ही पारी हुई है और मुझे लगता है कि दिल्ली में उनके घरेलू मैदान पर शतकीय वापसी हो सकती है।'

    49 के भी नीचे आया करियर औसत

    2019 के अंत में विराट कोहली का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 54.97 का था। आज यह 48.68 का ही रह गया है। इससे साफ है कि पिछले तीन सालों में पूर्व भारतीय कप्तान का इस फॉर्मेट में कितनी निराशाजनक रहा है। 2020 में उन्होंने 3 मैच में 116, 2021 में 11 मैच में 536 और 2022 में 6 मैच में 265 रन ही बनाए। तीनों साल उनका औसत 30 से कम का रहा। उससे पहले 2012 से 2018 के बीच हर साल उन्होंने 40+ की औसत से रन बनाए थे। 2016 और 2017 में तो उन्होंने 75 से ज्यादा की औसत से रन बनाए थे।

    वनडे-टी20 में हासिल कर ली है फॉर्म

    विराट कोहली भले ही टेस्ट में रन नहीं बना रहे लेकिन वनडे और टी20 में उन्होंने फॉर्म हासिल कर ली है। तीन साल बाद पिछले दिसंबर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक लगाया था। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे में दो शतक जड़ दिये। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने टी20 शतक लगाया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

    विज्ञापन

    Advertisement