मेनू

चार-पांच अप्रैल को भोपाल में RSS का समन्वय वर्ग, आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल

अपडेट Mar 31, 2026 10:57 am IST

 भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत का दो दिवसीय समन्वय वर्ग चार और पांच अप्रैल को भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में होगा। इसमें प्रांत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और वर्ग में अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। वर्ग में संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों के प्रांत स्तर के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, सेवा भारती, संस्कार भारती आदि संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे। वर्ग में संघ की कार्यपद्धति, पंच परिवर्तन, संघ शताब्दी वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।सभी आनुषांगिक संगठनों को किस तरह से मिलकर संघ शताब्दी वर्ष में काम करना है, इस पर भी चर्चा होगी। शारीरिक सत्र भी होंगे। समन्वय वर्ग के उद्धाटन और समापन सत्र में संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भी सम्मिलित हो सकते हैं।

समन्वय वर्ग की विचारधारा को बढ़ाने पर जोर

अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य भी किसी एक सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर रह सकते हैं। गर्मी के दिनों में संघ की दृष्टि से सभी प्रांत अपना समन्वय वर्ग लगाते हैं, जिसका मु्ख्य उद्देष्य संगठनों के बीच समन्वय को बेहतर करना और नए जुड़ने वाले लोगों की संघ की विचारधारा, विभिन्न संगठनों के काम, समन्वय शाखाओं में उपस्थिति बढ़ाने पर जोर रहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement