मेनू

कहा- यदि जल्द कार्यवाही नहीं होगी तो आम आदमी पार्टी करेगा उग्र आंदोलन

अपडेट Feb 21, 2023 07:37 pm IST

चुरहट विधानसभा के युवा नेता एवं आम आदमी पार्टी के नेता अनेंद्र मिश्रा राजन ने गत दिवस हुई संदेहास्पद मौत ने पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने सांत्वना देते हुए यह आश्वासन दिया है कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं करती तो आम आदमी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाते हुए कहा कि यह अन्याय है। पुलिस एवं प्रशासन ने जो हथकंडा अपनाया है। एकतरफा कार्यवाही कर रही है, वह निश्चित रूप से निंदनीय है।

राजन मिश्रा ने कहा कि हम इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग करेंगे। साथ ही इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। मामले में दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए, पुलिसकर्मी भी जिस तरह हथकंडा अपनाए थे। वह भी दोषी हैं, उन पर भी कार्यवाही हो हम इसकी मांग कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता राजन कमलेश पटेल की मौत के बाद उनके घर अमल्लखपुर पहुंचे थे। उन्होंने घर के लोगों को सांत्वना दिए। ढांढस बधाई। शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही यह भी कहा कि कही न कहीं इस तरह की घटना निंदनीय है। पुलिस एवं प्रशासन के इशारे पर निहत्थे लोगों पर अपनी मांग के दौरान लाठीचार्ज किया गया। कई लोगों को चोटें आई हैं। आज भी परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि डर के साए में पूरा परिवार जीने के लिए मजबूर है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वरिष्ठ अधिकारी इस पर कार्यवाही नहीं करते तो हम आगे आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement