मेनू

संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में सलमान खान होंगे हीरो शाहिद और रणबीर कपूर के बाद भाईजान संग करेंगे काम

अपडेट Feb 03, 2024 01:19 pm IST
'कबीर सिंह' और 'एनिमल' की सफलता के बाद संदीर रेड्डी वांगा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खबर है कि अब वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी एक डार्क थ्रिलर फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स में ही दावा किया जा रहा है। 'फिल्ममेयर' के अनुसार, डायरेक्टर फिलहाल सलमान से इस बारे में अभी बातचीत कर रहे हैं।

खबर के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा मौजूदा समय में अल्लू अर्जुन और प्रभास के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान उनके साथ काम करेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई मुहर नहीं लगी है। इसके पहले संदीप वांगा ने खुलासा किया था कि उन्हें रणवीर सिंह ने भी फोन किया था और उनसे 40 मिनट लंबी बात की थी।

रणवीर सिंह ने संदीप रेड्डी को किया कॉल

इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' पर रणवीर सिंह का रिएक्शन बताया था। उन्होंने हैरानी जताते हुए बताया था कि एक्टर ने उन्हें फोन किया और 40 मिनट बात की। उनसे रणवीर ने जो कुछ कहा, वो सुनकर अच्छा लगा। इसके अलावा एक्टर ने लंबा-चौड़ा मैसेज भी किया, जिसे डायरेक्टर ने कई बार पढ़ा। लेकिन उसमें क्या था, इसकी जानकारी नहीं दी। बस ये बताया कि रणवीर ने उन्हें 'एनिमल' के पहलुओं के बारे में बात की। कहा कि ये सब उनकी भी फिल्मों में है।

सलमान खान की 'द बुल'

देखा जाए तो जहां पहले संजय लीला भंसाली और एसएस राजामौली ही मैदान में अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। वहीं, अब संदीप रेड्डी वांगा का भी नाम गूंजने लगा है। एक्टर्स उनके साथ काम करने को आतुर हैं। हालांकि कइयों ने 'एनिमल' की आलोचना भी की। इसे महिला विरोधी बताया। मगर कुछ दिग्गजों ने इसे पसंद की और जमकर तारीफ भी की। वैसे सलमान खान अभी करण जौहर की मूवी 'द बुल' पर काम कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement