मेनू

अब शादी नहीं करेंगे सलमान खान! फिर ठुकराया मैरिज प्रपोजल, बोले- मेरे दिन तो लद गए!

अपडेट May 27, 2023 08:13 pm IST
57 साल की उम्र में सलमान खान, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। हालांकि, फैंस का ऐसा मानना है कि वो प्यार के मामले में बदकिस्मत रहे हैं। पहले उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कटरीना कैफ तक से जुड़ चुका है, लेकिन वो आज भी कुंवारे हैं। हाल ही में एक इवेंट में हॉलीवुड से आई जर्नलिस्ट ने उनके सामने मैरिज प्रपोजल रखा, लेकिन सलमान ने इसे रिजेक्ट कर दिया और कहा कि अब उनके दिन 'लद' चुके हैं।

अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान Salman Khan मीडिया से रूबरू हुए। एक पत्रकार ने सलमान को बताया कि वो बहुत दूर हॉलीवुड से आई और ये बताना चाहती है कि उनको देखते ही उसे प्यार हो गया। फिर सलमान ने जानबूझकर जर्नलिस्ट का ध्यान हटाने की कोशिश की और उससे पूछा, 'तुम शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हो?' लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वो सिर्फ उनके बारे में बात कर रही।

सलमान ने शादी को लेकर कही ये बात

इसके बाद उन्होंने सलमान से पूछा, 'मुझसे शादी करेंगे?' इस पर सलमान ने जवाब दिया, 'मेरी शादी के दिन लद (ओवर) गए।' जब उसने कारण के बारे में पूछा तो सलमान ने कहा कि उन्हें उनसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यूलिया और सलमान

इसी इवेंट के दौरान, उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से पूछा गया कि सलमान ने क्या पहना है? शुरुआत में वह इस सवाल का जवाब देने में झिझकती नजर आईं। लेकिन फिर उन्होंने स्माइल करते हुए जवाब दिया, 'सलमान जो कुछ भी पहनते हैं, उसमें हमेशा अच्छे लगते हैं।'

होने वाली थी शादी

पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब सलमान शादी के बिल्कुल करीब पहुंचे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 'कॉफी विद करण' में सलमान ने कबूल किया था कि वो वास्तव में संगीता बिजलानी से शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी।

ऐन वक्त पर बदल लिया इरादा

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और संगीता की शादी की डेट भी फिक्स हो चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सलमान ने अपना इरादा बदल दिया। इस समय, उनके यूलिया वंतूर को डेट करने की अफवाह है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement