मेनू

FIFA World Cup में छाए संजू सैमसन, फैन ने कतर में लहराया पोस्टर

अपडेट Nov 28, 2022 07:02 pm IST
भले ही संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है. अब कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप में भी संजू सैमसन के फैन्स ने उनको सपोर्ट करने के लिए हाथ में पोस्टर लेकर आए. राजस्थान रॉयल्स के फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. फैन द्वारा दिखाए गए पोस्टर में संजू के लिए एक खास मैसेज भी है, जिसमें लिखा हुआ है, 'हम आपके साथ हैं'. सोशल मीडिया पर भी संजू के लिए फैन लगातार रिएक्ट कर रहे हैं.

बता  दें कि इस समय संजू सैमसन न्यूजीलैंड में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में सैमसन को मौका मिला था लेकिन दूसरे वनडे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में जब बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो टीम की कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने सैमसन को लेकर बात की. 

भारत के कप्तान शिखर धवन ने सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने पर अपनी राय दी और कहा कि हम 6 गेंदबाज के विकल्प के साथ मैदान पर उतरना चाहते थे. यही कारण था कि सैमसन की जगजह हमने दीपक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी.

अब सीरीज का आखिरी वनडे मैच 30 नवंबर को होना है. यह मैच खासकर भारत के लिए काफी अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में जीत हासिल हुई थी, ऐसे में हर हाल में भारत को सीरीज का आखिरी वनडे मैच जीतना होगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement