मेनू

सारा तेंदुलकर ने किया 'टाइगर 3' का रिव्यू, सलमान खान की जबरा फैन ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

अपडेट Nov 14, 2023 04:05 pm IST
सलमान खान-कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। दो दिन के अंदर 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म पर सेलेब्स का लगातार रिएक्शन सामने आ रहा है। अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह 'टाइगर 3' देख चुकी हैं। वह सलमान खान की जबरा फैन हैं। आइए बताते हैं आखिर उन्हें मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म कैसी लगी।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर, सलमान खान की फैन हैं। उन्हें एक्शन पैक्ड फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने जमकर इसकी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस फिल्म को लेकर पोस्ट लिखा और अपना रिव्यू दिया कि उन्हें आखिर इस फिल्म में क्या पसंद आया है।

सारा तेंदुलकर को कैसी लगी 'Tiger 3

ट्विटर पर सारा तेंदुलकर ने 'टाइगर 3' को लेकर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'अभी अभी टाइगर 3 देखी। मैं श्योर हूं कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने आग लगाने वाला इमोजी भी शेयर किया। साथ ही सलमान खान की फोटो भी फिल्म से शेयर की।

'टाइगर 3' की ओपनिंग

मालूम हो, 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने 43 करोड़ के साथ ग्रैंड ओपनिंग की। वहीं थिएटर्स अभी भी खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने बनाया है जिसके निर्देशक मनीष शर्मा है।

शाहरुख खान का कैमियो और विलेन इमरान हाशमी

'टाइगर 3' में विलेन के रूप में इमरान हाशमी की वापसी हुई है जिन्होंने आतिश रहमान का रोल अदा किया है। वहीं 'टाइगर' का साथ देने 'पठान' की एंट्री भी होती है। फिल्म में करीब 10 मिनट का शाहरुख खान का फाइट सीन है जहां सलमान-शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते दिखते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement