मेनू

सिक्योरिटी संचालक खुद की शादी में नहीं रोक पाया चोरी, सूट बूट पहने चोरों ने दुल्हन का 20 लाख का पर्स चुराया

अपडेट Nov 29, 2023 12:16 pm IST
सतनाः रीवा के बाद अब सतना शहह में सूट बूट वाले चोर गिरोह बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों की गैंग यहां बड़ी सफाई से चोरी कर मौके चम्पत हो गई। बूट बूट वाला चोर शादी समारोह में पहुंचा और पलक छपकते ही गहनों और नगदी से भरा पर्स पर अपना हाथ साफ कर सबकी नजरों से बचकर फरार हो गया। पर्स में करीब बीस लाख का माल था। घटना की रिपोर्ट कोलगवां थाने में दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, शहर के होटल सन शाइन में शादी समारोह के दौरान लाखों की चोरी हुई है। सब लड़की के शादी के कार्यक्रम में बिजी थे इसी दौरान युवक ने दुल्हन के पर्स पर हाथ साफ करते हुए मौके से फरार हो गया। पता चलते ही दुल्हन के तो होश ही उड़ गए।


शादी के कार्यक्रम के बीच हुई चोरी


सतना के कोलगवां निवासी प्रकाश यादव का विवाह था। लड़की वाले पन्ना से आए हुए थे और सन साइन होटल में विवाह हो रहा था। प्रकाश यादव सरताज सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। लेकिन अपने शादी समारोह में ही चोरी को नही रोक पाया। कल रात विवाह का कार्यक्रम पूरा हुआ। इस विवाह में एक सूट बूट बाला चोर भी शामिल रहा और आज विदाई के पहले मौका मिलते ही चोर हाथ साफ कर गया।

20 लाख के जूलरी और नगदी से भरा था पर्स


चोर ने दुल्हन के पर्स में अपना हाथ साफ किया था। पर्स सोने चांदी की जूलरी और नगदी से भरा हुआ था। पता चलते ही घर वाले तो परेशान हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने जिस पर्स में हाथ साफ किया है उसमें 20 लाख रुपए की जूलरी और नगदी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना


सीसीटीवी में तीन लड़के नगदी और जेवरात से भरा बैग ले जाते दिखाई दे रहे। ये बैग में दुल्हन साक्षी यादव का है जो गंज पन्ना की निवासी है। दुल्हन की बुआ विमला यादव थैला में 1 हार दो चैन दो बाली, 1 झुमकी बिछिया पायल 70 हजार 1 मोबाइल रखा बैग रखा और किसी से बात करने लगी तभी ये वारदात हो गई। कोलगांवा थाना पुलिस जांच में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement