मेनू

दूध डेयरियों पर कार्रवाई कर जब्त की पन्नियां

अपडेट Feb 24, 2023 06:31 pm IST

नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह से शहरी क्षेत्र में अमानक पॉलिथीन जब्ती कार्रवाई के लिए निकली। मंडी बाजार क्षेत्र में कईं दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया टीम के साथ मौजूद थीं। सुबह 10.30 बजे नगर निगम की टीम मंडी बाजार पहुंची। यहां सरस्वती दूध डेयरी से अमानक पॉलीथिन जब्त की गई। इसके अलावा अन्य दूध डेयरियों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त ज्योति सुनेरिया, सेक्टर अधिकारी अजय कन्नाड, अशोक गुड़ियाले, सुपरवाइजर जीतू गुड़ियाले मौजूद थे।

लगातार कार्रवाई, फिर भी मिलती है पॉलीथीन

नगर निगम की टीम द्वारा लगातार बाजार में पहुंचकर अमानक पॉलिथीन जब्ती की कार्रवाई की जाती है। लेकिन इसके बाद भी अधिकांश जगह अमानक पॉलिथीन मिलती है। इससे पहले इकबाल चौक क्षेत्र से बड़े पैमाने पर पॉलिथीन जब्त की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement