मेनू

'जवान' के सेट से शाहरुख खान का BTS वीडियो वायरल, ऐसे शूट करते थे खतरनाक स्टंट सीन, दांतों तले दबा लेंगे उंगली

अपडेट Sep 11, 2023 03:02 pm IST
शाहरुख खान यूं ही बॉलीवुड के किंग खान नहीं हैं। जब वो किसी फिल्म में काम करते हैं तो अपना 100 पर्सेंट देते हैं। यानी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। फिर चाहे कंधा टूटा हो या फिर शरीर के किसी अन्य हिस्से में चोट लगी हो, वो 57 साल की उम्र में भी ज्यादातर एक्शन सीन्स की शूटिंग खुद करते हैं। बॉडी डबल का इस्तेमाल से कम करते हैं। उन्होंने एटली की 'जवान' फिल्म में भी ऐसे ही हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग की है, जिसका BTS वीडियो वायरल हो रहा हैं। फैंस उनके डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Jawan फिल्म 7 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। इनके अलावा सपोर्टिंग रोल में रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा सहित कई स्टार्स भी हैं।

'जवान' का BTS वीडियो

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 'जवान' के सेट का है। इसमें SRK केबल के सहारे ट्रक पर जंप करते हुए नजर आ रहे हैं। वो फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। इस वीडियो को फिल्म के एक्शन-डायरेक्टर फर्डी फिशर ने शेयर किया है।

फैंस ने की शाहरुख खान की तारीफ

वीडियो देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस उनकी जमकर तारीफ 
कर रहे हैं। एक ने लिखा कि वो इस उम्र में भी ऐसा हाई-ऑक्टेन एक्शन कर रहे हैं, जबकि उनके शरीर पर अनगिनत जगह चोटें लगी हुई हैं।

शाहरुख की अपकमिंग मूवीज

'पठान' और 'जवान' के बाद अब शाहरुख खान की अगली फिल्म पर फैंस की नजर है। वो राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे। ये फिल्म भी इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement