भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। पिछले कुछ दिनों से पद से हटने के बाद भी जिस तरह वे मध्य प्रदेश में लगातार सक्रिय दिख रहे थे, उससे कुछ लोगों ने कयास लगाया कि वह मुख्यमंत्री पद नहीं मिलने से नाखुश हैं। दरअसल, 64 साल के शिवराज सिंह चौहान के पास लंबी राजनीतिक पारी बची हुई है।