मेनू

श्याम बिहारी जायसवाल व टंकराम वर्मा ने लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

अपडेट Jan 23, 2024 04:51 pm IST

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर संवेदना प्रगट की।

स्वर्गीय देव को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू और अजय जामवाल भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement