मेनू

ई-रिक्शा से पदभार लेने निकले लघु उद्योग निगम अध्यक्ष:पीएम मोदी ने की है डीजल-पेट्रोल के संयमित उपयोग की अपील

अपडेट May 12, 2026 12:25 pm IST
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इजराइल-ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील का असर भाजपा नेताओं पर भी दिखाई देने लगा है।

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह आज पदभार ग्रहण करने के लिए बैटरी चलित ई-रिक्शा से रवाना हुए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय के लिए निकले।

आज ये पदभार ग्रहण करेंगे

  • मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी आज पदभार ग्रहण करेंगे।
  • इसके साथ ही मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा भी आज अपना पदभार संभालेंगे।

सभी नेता पहले भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी के संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement