मेनू

प्रदेश के स्मार्ट शहरों ने दिल्ली में स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में की सहभागिता

अपडेट Mar 28, 2023 05:41 pm IST

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में देश की सभी स्मार्ट सिटी पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की सभी सात स्मार्ट सिटी भी सहभागिता कर रही हैं। सतना, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदर्शित स्टॉलों में नगरों की मुख्य परियोजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। सभी 7 स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी इस अवसर मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि 29 मार्च तक चलने वाले आठवें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में सभी स्मार्ट सिटी अपने बेहतर कार्यों को आपस में साझा कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement