मेनू

मथुरा में महंत की हत्‍या करने को बेटे ने भेजे 11 बदमाश, आधी रात पुलिस ने गोली मार पकड़ लिया

अपडेट Nov 08, 2023 12:35 pm IST
मथुरा: किशोरी कुंज आश्रम के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने मंगलवार आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश जख्मी हो गए। बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ये बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से एकत्र हुए थे। स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से संपत्ति विवाद चल रहा है। बिहार की जेल में बंद केशव दास को मंगलवार को बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी। केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था।

11 बदमाशों में चार बिहार के


पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान बिपिन, टीटू, अजय और राज सिकरवार के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं। आरोपियों के कब्जे से एक कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, रस्सी, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। आरोपी टीटू आठ आपराधिक मामलों में शामिल है, बाकी आरोपियों का विस्तृत आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement