मेनू

रजत जयंती वर्ष पर विशेष स्वच्छता अभियान : सामूहिक श्रमदान के साथ मनाया जा रहा स्वच्छता का उत्सव

अपडेट Sep 20, 2025 12:18 pm IST

कोण्डागांव। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएनके वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, पार्षदगणों एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी सभी श्रमदान का हिस्सा बने। 19 सितंबर को भी यह श्रमदान का कार्य जारी रहा, जिसमें नगर के मरारपारा, मोहम्मद नगर में कार्यकर्ताओं एवं अधिकारी कर्मचारी ओर वार्ड वासियों ने अपना योगदान दिया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि 19 सितंबर से 26 सितंबर तक रजत जयंती विशेष स्वच्छता अभियान लोगों को मुख्य रूप से जागरूकता के लिए आयोजित की जा रही है। उक्त अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा नगर के लोगों से सहभागिता की अनुरोध की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement