मेनू

CCTV पर किया स्प्रे, ATM से छेड़छाड़ करते ही बजा सायरन

अपडेट Feb 18, 2023 07:50 pm IST

बीएनपी थाने के अंतर्गत आने वाले आवासनगर क्षेत्र में दो अज्ञात चोरों ने एटीएम को निशाना बनाने में असफल रहे। एटीएम के अंदर लगे सायरन के बजते ही अज्ञात चोर मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, आवास नगर के मुख्य गेट पर लगे एसबीआई के एटीएम से रुपए चुराने की नीयत से दो चोर पहुंचे। बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अपने चेहरे पर नकाब लगाकर यह कटर के माध्यम से एटीएम से रुपए चुराने की नीयत से अंदर गए वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे से छिड़काव किया और एटीएम से छेड़छानी की तो सायरन बजा उसके बाद दोनों चोर भाग निकले। कुछ ही देर में थाना बीएनपी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहले ही पुलिस को चकमा देकर दोनों चोर निकल गए थे। दोनों की फोटो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की तलाश में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement