कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गोबर पेंट उत्पादन और कार्य की जानकारी ली। रीपा के तहत चल रही गतिविधियों, गोठान में गोबर खरीदी की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी गोठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी कराने कहा। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान योजना, धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत आदि कार्याें सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सुपोषण अभियान आदि की विस्तार से समीक्षा की।