मेनू

जन प्रतिनिधियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही राज्य सरकार: ओपी

अपडेट Apr 27, 2023 09:54 pm IST

रायगढ़ । संत गहिरा गुरुजी के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा सरकार अपनी संभावित हार से घबरा कर भूपेश सरकार जन प्रतिनिधियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।

ऐसे व्यवहार पर भाजपा नेता के गहरी आपत्ति जताई है। पुलिस ने एक जन प्रतिनिधि के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। ओपी चौधरी ने इस संबंध का विडियो भी सोशल मंच से साझा करते हुए कहा कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश की जनता इस अत्याचार अन्याय को देख रही है।

रोम जल रहा था नीरो चैन की बंशी बजा रहा था, इस तर्ज पर सरकार चलाने वालो का अत्याचार का समय पूरा हो गया। प्रदेश की जनता इस अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़कर राम राज की स्थापना करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement