रायगढ़ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को जिले में खाद बीज के उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में अब तक भंडारित खाद के बारे में जानकारी ली। उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने बताया कि अब तक 22 हजार 865 मीट्रिक टन का भंडारण डबल लाक एवं समितियों में कर लिया गया है एवं सभी खाद जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके साथ ही अब तक 9043 मीट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है।
कलेक्टर सिन्हा ने खाद वितरण में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश प्रारंभ होने पर कृषकों द्वारा खाद की माँग बढ़ जाने पर समितियों को अवकाश में भी खोलने हेतु निर्देशित किया, जिससे कृषकों को खाद आसानी से उपलब्ध हो सके।