मेनू

आदिवासी अंचल के छात्र ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर जीता स्वर्ण पदक

अपडेट Feb 09, 2023 09:55 pm IST

आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिले के डॉन बॉस्को एकेडमी के छात्र ने नेशनल अर्बन गेम्स फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि नेशनल अर्बन गेम्स फेडरेशन कप, पेद्देम इंडोर स्टेडियम गोवा में 3 से 5 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते सनी मुकेश किराड ने 60 किग्रा + भार वर्ग में स्वर्ण पदक (वुशु) हासिल किया।

सनी मुकेश किराड ने डॉन बॉस्को अकादमी अलीराजपुर के फादर चार्ली चन्द्रन व कोच आदित्य महापात्र के प्रयास से उक्त प्रतियोगिता भाग में लिया। उनकी इस उपलब्धि जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष सवाई सिंह तोमर, रॉबर्ट डेनियल, देवेंद्र तोमर, सैयद आरिफ अली सहित उनके परिजन, स्कूल स्टाफ ने बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement