बिलाईगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तहत शासकीय राजमहन्त नयनदास महिलांग महाविद्यालय भटगांव की ओर से 7 दिवसीय एन एस एस कैम्प में नशा मुक्ति अभियान व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बन्दारी में आयोजित किया जा रहा हैं। सात दिनों तक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम के तहत लोंगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
छात्रा दीपिका साहू व शिक्षक कलेश्वर सिंह की माने तो इस कार्यक्रम के तहत आमलोंगों को जागरूक करना हैं । इस जागरूकता में मुख्यता नशा मुक्ति अभियान,मतदाता जागरूकता व महिला शसक्तीकरण सहित आत्मनिर्भर जैसे विषयों पर जागरूक करना है। शिक्षक ने आगे स्वछता को लेकर कहाकि आज के समय में स्वछता के प्रति लोग जागरूक तो है किंतु गाँव स्तर पर अब भी जागरूकता की कमी हैं।
इसलिए ग्रामीण स्तर के लोंगों को जागरूक करने के प्रयास कर रहें हैं साथ ही उन्होंने कहाकि नशा मुक्ति जैसे अभियान के जरिए लोंगों को नशा नहीं करने प्रेरित कर रहें हैं क्योंकि युवा पीढ़ी अधिकतर नशा के आदि होते जा रहें हैं और युवा कई तरह के नशा के गिरफ्त में आ रहें हैं। वही एनएसएस प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि सुबह होते ही प्रभात फेरी के माध्यम से ही कार्यक्रम की शुरुआत की जाती हैं फिर योगा साफ-सफाई सहित बौद्धिक परिचर्चा और अंतिम कड़ी में सर्वांगीण विकास हेतु संस्कृति कार्यक्रम कर समापन किया जाता हैं। कुछ इसी तरह रोज का कार्यक्रम आयोजित होता है।