मेनू

एजेंसी को मेल आया था- पाकिस्तान-हांगकांग से ट्रेनिंग लेकर मुंबई पहुंचा, बड़े हमले करेगा

अपडेट Feb 28, 2023 05:45 pm IST

2018 में पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वांटेड सरफराज मेमन को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरफराज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सरफराज को लेकर NIA ने एक दिन पहले मुंबई में होने की शंका पर अलर्ट जारी किया था।

सरफराज मेमन इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। वह लंबे समय से खजराना इलाके की मस्जिद के पास रह रहा था। उसने यहां मेडिकल स्टोर खोल लिया था। वह कई भाषाओं का जानकार है। गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुंबई NIA की तरफ से इंदौर पुलिस को एक इनपुट मिला था, जिसमें सरफ2018 में पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वांटेड सरफराज मेमन को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरफराज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सरफराज को लेकर NIA ने एक दिन पहले मुंबई में होने की शंका पर अलर्ट जारी किया था।

सरफराज मेमन इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। वह लंबे समय से खजराना इलाके की मस्जिद के पास रह रहा था। उसने यहां मेडिकल स्टोर खोल लिया था। वह कई भाषाओं का जानकार है। गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुंबई NIA की तरफ से इंदौर पुलिस को एक इनपुट मिला था, जिसमें सरफराज के मुंबई में संदिग्ध परिस्थितयों में घूमने की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि सरफराज को लेकर NIA को एक इमेल आया था। इसमें कहा गया था कि सरफराज मेमन हांगकांग, पाक-अफगान बॉर्डर और पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर मुंबई में प्रवेश कर चुका है। सरफराज को मुंबई में बड़े हमले करना है। इसके चलते NIA अलर्ट हो गई थी। और उसके ठिकानों पर NIA और पुलिस ने दबिश दी थी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया है।

राज के मुंबई में संदिग्ध परिस्थितयों में घूमने की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि सरफराज को लेकर NIA को एक इमेल आया था। इसमें कहा गया था कि सरफराज मेमन हांगकांग, पाक-अफगान बॉर्डर और पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर मुंबई में प्रवेश कर चुका है। सरफराज को मुंबई में बड़े हमले करना है। इसके चलते NIA अलर्ट हो गई थी। और उसके ठिकानों पर NIA और पुलिस ने दबिश दी थी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement