मेनू

ट्रक ड्राइवर की बहादुरी ने पूरे गांव को बचाया आग के कहर से, जानिए क्या हुआ छकरबंधा में

अपडेट Jun 08, 2023 06:34 pm IST
गया: बिहार के गया में बीड़ी के पत्ते से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से बीड़ी पत्ते लदा ट्रक धू-धू कर खाक हो गया। इस दौरान ड्राइवर ने साहस दिखाते हुए अपने ट्रक को ग्रामीण कस्बे से बाहर निकाला और जंगल वाले इलाके में लाकर खड़ा कर दिया। इससे बड़ी हादसा टल गया। वहीं चालक और उप चालक दोनों सुरक्षित बताए जाते हैं।घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना के बलथरवा क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार बीड़ी पत्ता लोड कर ट्रक जंगल के इलाके से निकला था। इसके बाद वो ग्रामीण कस्बे वाले इलाके से होकर बीड़ी लोड ट्रक गुजर रहा था।

ऐसे लगी ट्रक में आग

गांव से गुजरने के दौरान बिजली के सप्लाई तार से चिन्गारी निकली। ये ट्रक पर गिरी और इसने बीड़ी पत्ते में आग लगा दी। इसके बाद आग धीरे-धीरे तेजी से बढ़ने लगी और फिर देखते देखते ट्रक जल कर पूरी तरह से खाक हो गया। इस घटना में ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार गया के जंगल वाले छकरबंधा के इलाके से बीड़ी पत्ता लोड ट्रक गुजर रहा था, इसी क्रम में आग लगने की घटना हुई। जहां पर आग लगने की घटना हुई, वहां ग्रामीण कस्बा था। ड्राइवर ने हालात को भांंपते हुए काफी तेज रफ्तार में ट्रक को निकाला और उसे जंगल में ले गया। इसके बाद ड्राइवर और खलासी नीचे कूद गए। इस तरह न सिर्फ ड्राइवर-खलासी ने सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि ग्रामीण इलाके में बड़ी क्षति होने से बचा लिया। वहीं, बीड़ी पत्ते लोड ट्रक में आग लगने की घटना की जानकारी के बाद संबंधित थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement