सिडनी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के प्रतिनिधि को, भारत के सेवक का दोनों पक्ष उतना ही आदर और सत्कार कर रहे थे। साथियो, यह यश मोदी का नहीं है। यह यश हिंदुस्तान के पुरुषार्थ का है। 140 करोड़ देशवासियों के जज्बे का है। इससे पहले पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और सरकार के कई मंत्रियों ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान इकट्ठा हुए लोगों को पीएम ने संबोधित भी किया। लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। तिरंगा झंडा लिए लोग तड़के ही मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचने लगे थे।