मेनू

16 हजार फीट से गिरा iPhone सही सलामत अलास्का एयरलाइंस के प्लेन से गिरा था

अपडेट Jan 10, 2024 12:42 pm IST

अमेरिका में 5 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट का गेट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर टूट गया था। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। एयरक्राफ्ट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

अब एक शख्स ने दावा किया है कि उसे बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के इस प्लेन से गिरा एक iPhone मिला है और यह बिल्कुल ठीक है। इसकी स्क्रीन पर खरोंच तक नहीं आई। इस फोन के मालिक का फिलहाल पता नहीं लग सका है।'

कैसे मिला यह iPhone

5 अगस्त को पोर्टलैंड में एयरक्राफ्ट का गेट टूटने की घटना हुई थी। उस वक्त यह बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज एयरक्राफ्ट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था। माना जा रहा है कि जब इस प्लेन का गेट टूटा तो कई सीट विंडोज भी डैमेज हुईं और इसी वक्त किसी पैसेंजर का iPhone गिरा। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का अनाउंसमेंट किया। चंद मिनट बाद इसने सेफ लैंडिंग की।

इसके बाद अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTCB) को घटना की जांच करने को कहा गया। NTCB ने पोर्टलैंड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के नाम एक अपील जारी की। कहा- इस विमान से दरवाजे के अलावा भी कुछ सामान गिरा था। अगर किसी को यह मटेरियल मिलता है, तो हमें जरूर बताएं ताकि जांच में मदद मिल सके।

इसके बाद 7 जनवरी को पोर्टलैंड के ही रहने वाले सीन बेट्स ने NTCB से संपर्क किया और बताया कि उन्हें सड़क के किनारे एक iPhone मिला है। लगता है कि यह अलास्का एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट से गिरा है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

    बेट्स ने फोन मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कहा- यह iPhone एयरप्लेन मोड में है। आधा चार्ज है। इतना ही नहीं, इसकी स्क्रीन पर बैगेज क्लेम का मैसेज भी नजर आ रहा है। यह क्लेम अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर ASA1282 के लिए है। कितनी बड़ी बात है कि 16 हजार फीट से गिरने के बाद भी यह फोन परफेक्ट वर्किंग मोड में है।

    NTSB को इस इलाके में इसी प्लेन से गिरा यह दूसरा फोन मिला है। ‘पीपुल मैगजीन’ से बातचीत में जांच एजेंसी के अफसर ने माना कि यह आईफोन अलास्का एयरलाइंस की उसी फ्लाइट से गिरा था, जिसका गेट हवा में टूट गया था। अफसर ने कहा- अमूमन ऐसा होता नहीं है कि 16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरी कोई चीज सही-सलामत मिल सके।

    फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन के सीईओ डॉक्टर हसन शाहिदी के मुताबिक अब जांच एजेंसी को इसके मालिक का पता लगाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement