मेनू

भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए कितने बजे से चांद पर दिखेगी छाया, सबकुछ

अपडेट Oct 27, 2023 01:37 pm IST
नई दिल्ली: शनिवार रात को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। ये इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। शनिवार, 28 अक्टूबर को भारत में ग्रहण की शुरुआत रात में 1 बजकर 5 मिनट से होगी। चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। ऐसे में ये ग्रहण 1 घंटा, 19 मिनट चलेगा। 28-29 अक्‍टूबर की रात में लगने जा रहा ये चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। पिछले सप्ताह हुए सूर्य ग्रहण के 14 दिनों बाद यह चंद्र ग्रहण होने जा रहा है।

भारत में ये चंद्र ग्रहण दिल्‍ली, जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, उदयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून समेत अन्य शहरों में देखा जा सकेगा।

इन देशों में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण

  • पाकिस्तान
  • नेपाल
  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश
  • अफगानिस्तान
  • भूटान
  • मंगोलिया
  • ईरान
  • रूस
  • कजाकिस्तान
  • सऊदी अरब
  • सूडान
  • इराक
  • तुर्की
  • अल्जीरिया
  • जर्मनी
  • पोलैंड
  • नाइजीरिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • इटली
  • यूक्रेन
  • फ्रांस
  • नॉर्वे
  • ब्रिटेन
  • स्पेन
  • स्वीडन
  • मलेशिया
  • फिलीपींस
  • थाईलैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • जापान और इंडोनेशिया में भी चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है, तो चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ने से चंद्र ग्रहण होता है। जब धरती की छाया चंद्रमा के कुछ हिस्‍से पर पड़ती है। तब इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ये वाला ग्रहण लंबे वक्त के लिए नहीं लगता है। शनिवार को होने जा रहे चंद्र ग्रहण के बाद अगले साल 17 सितंबर, 2024 को ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी खास चश्मे या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होती है। इसे नंगी आंखों से भी आराम से देखा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement