मेनू

शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही...'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज, रणवीर ने किया यह कमेंट

अपडेट Nov 21, 2023 02:42 pm IST
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स अभी से इसके लिए अच्छा-खासा बज़ क्रिएट कर रहे हैं। तभी तो फिल्म से एक के बाद एक सभी कलाकारों के किरदार और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर के बाद अब बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Ajay Devgn ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर Singham Again से खुद का फर्स्ट लुक शेयर किया। इसमें वह शेर की तरह दहाड़ते और बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने भी यह शेयर किया है और लिखा है, 'शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट कॉप बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन।'

फैंस हुए क्रेजी, रणवीर बोले-जख्मी शेर

फैंस भी अजय देवगन के लुक को देख हैरान रह गए हैं, और तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रहेगी। फैंस कह रहे हैं कि उन्हें शेर की दहाड़ का बेसब्री से इंतजार है। वहीं रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया और उन्होंने अजय देवगन को ' 'सिंघम अगेन' में बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन 5 अन्य स्टार्स के साथ दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। इस बार उनकी टीम में करीना, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी शामिल होंगे।

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन की टीम

'सिंघम अगेन', रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें इस बार 'सिंबा' यानी रणवीर सिंह और 'सूर्यवंशी' यानी अक्षय कुमार भी सिंघम के साथ हाथ मिलाएंगे। पर इनकी टीम को और मजबूत करेगा ACP सत्या, जिसका किरदार टाइगर श्रॉफ निभा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement