मेनू

कथावाचक ने कहा- संसार के व्यसन से दूर रहें; भंडारे के साथ समापन कल

अपडेट Mar 04, 2023 08:55 pm IST

सिवनी जिले के धतुरिया मे संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। रविवार को कथा का समापन होगा। कथा का वाचन नीलेश शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। कथावाचक ने बताया कि मनुष्य को यथासंभव संसार के व्यसन से दूर रहना चाहिए। व्यसन से दूर रहकर ही मनुष्य अपने सद्कर्मों का फल प्राप्त कर सकता है। सुखी सांसारिक जीवन जी सकता है। इसका विस्तार पूर्वक वाचन कर भक्तों को बताया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने भागवत कथा में अधिक से अधिक भक्तजनों को धर्म लाभ लेने की अपील की है। ग्राम धतुरिया में आयोजित भागवत कथा का समापन यज्ञ एवं भंडारा 5 मार्च को होने जा रहा है। रोजना सैकड़ों की संख्या में भक्तगण क्षेत्रवासी कथा का आनंद ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement