मेनू

इस देश की राष्ट्रीय एयरलाइन ने अपने ही राष्ट्रपति की उड़ान पर लगाया प्रतिबंध, माफी मांगने की मांग की

अपडेट May 22, 2023 09:07 pm IST
तिब्लिसी: यूरोपीय देश जॉर्जिया की राष्ट्रीय एयरलाइन जॉर्जियाई एयरवेज ने अपने ही राष्ट्रपति के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। यह रोक जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक ने तमाज गयशविली ने लगाई है। दरअसल, जॉर्जियाई राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने कहा था कि वह रूस के लिए फ्लाइटों को फिर से शुरू करने पर एयरलाइन का बहिष्कार करेंगी। रूस ने इस महीने घोषणा की थी कि वह जॉर्जिया के साथ सीधी उड़ानों पर चार साल पुराना प्रतिबंध हटा रहा है। इसी के साथ रूस की यात्रा करने वाले जॉर्जियाई लोगों के लिए दशकों पुरानी वीजा की जरूरत को भी खत्म कर दिया गया है।

माफीं मांगने तक जारी रहेगा प्रतिबंध


राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने जॉर्जियाई अधिकारियों से रूसी ऑफर को न मानने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि जॉर्जिया के लोग रूस के बहकावे में न आएं, हालांकि उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया गया। निजी स्वामित्व वाली जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक तमाज गयशविली को रविवार को रूसी समाचार एजेंसी TASS को बताया कि जौराबिचविली अब अस्वीकार्य व्यक्ति (Persona Non Grata) हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वह जॉर्जियाई लोगों के सामने माफी नहीं मांगती तब तक उन पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

रूस से सीधी फ्लाइट बहाली का जॉर्जिया ने किया स्वागत


जॉर्जियाई अधिकारियों ने रूस से सीधी फ्लाइट की बहाली का स्वागत किया है। हालांकि, यूरोपीय संघ के समर्थक कुछ जॉर्जियाई लोगों ने रविवार को मध्य तिब्लिसी में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जॉर्जिया में एक पक्ष रूस के साथ किसी भी तरह के मेल-मिलाप का विरोध करते हैं। इनके समर्थक सैनिक ने अबकाजिया और दक्षिण ओसेशिया के कुछ हिस्सों पर कब्जा किया हुआ है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का पांचवा हिस्सा है। हालांकि, अन्य जॉर्जियाई रूस समर्थक हैं, वो अपनी सरकार के मॉस्को के साथ संबंधों को सुधारने के प्रयासों का समर्थन करते हैं। यही कारण है कि जॉर्जिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार किया है।

राष्ट्रपति जौराबिचविली के सरकार के संबंध अच्छे नहीं


जॉर्जिया में राष्ट्रपति जौराबिचविली की स्थिति काफी हद तक औपचारिक है। जौराबिचविली रूस विरोधी और यूरोप समर्थक नेता मानी जाती हैं। उनके जॉर्जियाई सरकार के साथ संबंध तनावपूर्ण हैं। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि रूस के साथ गहरे संबंध एक दिन यूरोपीय संघ की देश की संभावनाओं को खतरे में डाल सकते हैं। हालांकि, एयरलाइन के प्रतिबंधों को लेकर जौराबिचविली की तरफ से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement