मेनू

मोहल्लेवालों ने घर को बनाया मछली बाजार तो मिली सजा, जब्त हुआ इन कंटेस्टेंट्स का पूरा सामान

अपडेट Nov 22, 2023 03:09 pm IST

'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कैसे इस हफ्ते सीधे 5 लोग नॉमिनेट हो गए। जिग्ना वोरा, सनी आर्या, सना रईस खान, अंकिता लोखंडे और अनुराग ढोभाल इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क में किसी को बचाया तो किसी के पत्ते चमकाकर जलाए। अब आने वाले एपिसोड में बिग बॉस घरवालों को एक रियलिटी चेक देंगे। उन्हें अपने घर की पहले और अब की दशा दिखाएंगे। साथ ही घरवालों के सामान भी जब्त कर लेंगे।

बिग बॉस ने दिखाई मोहल्ले की गंदगी

जिग्ना वोरा और रिंकू धवन ये सब देखकर हैरान हो जाती हैं। वहीं, बाकी घरवाले भी ऐसे रिएक्शन्स देते हैं कि जैसे उनका किया धरा न हो। बिग बॉस सभी से कहते हैं कि ये मोहल्ला क्या था और आपने इसे क्या बना दिया है। तभी कुछ क्रू मेंबर्स एक बड़ा सा बॉक्स लेकर आते हैं। कंटेस्टेंट्स देखकर पूछते हैं कि ये क्या है? वहीं, कुछ घरवालों का सामान उठाकर ले जाते हैं। इसके बाद वह तहलका और समर्थ समेत बाकियों का कुछ सामान अपने साथ ले जाते हैं।
 
तहलका और समर्थ का सामान जब्त

इस बीच समर्थ बचाने की कोशिश करते हैं तो मुनव्वर समझाते हैं कि मत करो ऐसा नहीं तो बिग बॉस भड़केंगे। फिर सभी घरवाले बिग बॉस से माफी भी मांगते दिखाई देते हैं। मगर अब आने वाले एपिसोड में क्या होगा, ये तो देखने के बाद मालूम होगा। मगर आपको याद हो तो सीजन 13 में भी ऐसा ही कुछ सीन था, जब पूरा घर गंदा था और सलमान खान को आकर सफाई करनी पड़ी थी।
 
अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement